Read in App


• Fri, 16 Apr 2021 5:35 pm IST


एंबुलेंस ने टोल प्लाजा के कर्मचारी को मारी टक्कर, गंभीर


हरिद्वार- बहादराबाद टोल प्लाजा पर देर रात एक एंबुलेंस से टक्कर लगने पर एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए स्थानीय हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल कर्मचारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को देर रात टोल कर्मचारी जितेंद्र एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनी तो बैरियर को हाथ से हटाने के लिए भाग कर आया लेकिन तब तक तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने कर्मचारी सहित बैरियर को अपनी चपेट में ले लिया। एंबुलेंस की चपेट में आकर कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।