Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Apr 2022 5:00 pm IST

अपराध

चार साल तक महंत का बंधक बना रहा नेपाल का किशोर


रुद्रपुर : एक मंदिर के महंत पर नेपाली मूल के किशोर को चार साल तक रुद्रपुर के मंदिर में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है। किशोर के भाई ने दिल्ली की एक संस्था से संपर्क किया, जिसके बाद संस्था ने पुलिस की मदद से किशोर को महंत के कब्जे से छुड़वाया। लिखित बयान में किशोर ने महंत और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाये। बाद में जिला बाल कल्याण समिति ने पुलिस को किशोर को सुरक्षित नेपाल सीमा तक छोड़ने और आरोपों की जांच-कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं, महंत ने आरोपों को नकार दिया। जिला बाल कल्याण समिति के अनुसार नेपाल के चितवन स्थित भरतपुर निवासी रोहने बागले ने बीते दिनों बचपन बचाओ आंदोलन संस्था दिल्ली से संपर्क किया था। आरोप था कि उनके नाबालिग भाई को रुद्रपुर के एक मंदिर में चार साल से बंधक बनाकर रखा गया है। संस्था ने उत्तराखंड में अपने पदाधिकारियों को जानकारी दी। फिलहाल किशोर को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, महंत का कहना है कि उन पर लगाये सभी आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि किशोर अपनी मर्जी से मंदिर में रहकर दीक्षा ले रहा था। उसे किसी प्रकार से उत्पीड़ति नहीं किया गया।