Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Nov 2021 5:14 pm IST


आज हल्द्वानी में होगा राज्य स्थापना दिवस का भव्य कार्यक्रम


हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस मौके आठ शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलकारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। ये होंगे कार्यक्रम - - नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी - आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। - रोजगार मेला और मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी लगेगी। - खटीमा और नैनीताल जिले के आठ शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। - कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक बांटे जाएंगे। - राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया जाएगा।