Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Apr 2022 8:00 am IST


संयुक्त राष्ट्र की चार समितियों के लिए हुए चुनाव में हारा रूस


संयुक्त राष्ट्र की चार समितियों के लिए हुए चुनाव में रूस को हार का सामना करना पड़ा है। इसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर मास्को के वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के सहायक और संबद्ध निकायों में विभिन्न रिक्तियों को भरने के लिए बुधवार को चुनाव हुए। रूस गैर-सरकारी संगठनों की समिति, संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड, यूनिसेफ कार्यकारी बोर्ड और स्वदेशी मुद्दों पर स्थायी मंच के लिए हुए चुनावों में किस्मत आजमा रहा था।