Read in App


• Sat, 17 Aug 2024 3:57 pm IST


स्वयंसेवियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


टिहरी : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के एनएसएस स्वयं सेवियों व कला रंजनी परिषद ने अनोखी पहल करते हुए टिहरी जिले के सुदूर
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के एनएसएस स्वयं सेवियों और कला रंजनी परिषद ने टिहरी जिले के सुदूरवर्ती गांव में अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए। शुक्रवार को प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयं सेवियों ने वन विभाग कीर्तिनगर कार्यालय में रेंजर बुद्धि प्रकाश से विभिन्न प्रजाति लगभग 40 पौधे प्राप्त किये। सबसे पहले स्वयंसेवियों ने राइंका राडागाड़ में संस्कृत श्लोक पाठ के साथ पौधे रोपित किये। इसके बाद सुप्रसिद्ध घंटाकर्ण देवता मंदिर के निकट पीपल, आम और कनेर आदि के पौधे लगाए। वहीं ग्रामीण महिलाओं को आम, अमरूद और आंवले के पौधे वितरित किए। राडागाड़ प्रधानाचार्य सुरेश रावत ने श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के स्वयं सेवियों द्वारा कॉलेज में पौधरोपण किये जाने की सराहना की। कहा कि छात्रों का सुदूरवर्ती संसाधन विहीन गांव के पर्यावरण के प्रति चिंतित होना प्रेरणा दायी है। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण का आश्वासन भी दिया। विद्यालय की ओर से सभी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वन कर्मी खुशीराम, कोमल, उमेद सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह बर्त्वाल, पीटीए अध्यक्ष सुरजन सिंह बर्त्वाल, विक्रम सिंह नेगी, मंगल सिंह, दलवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।