Read in App


• Thu, 1 Jul 2021 3:42 pm IST


साइबर क्राइम पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ठग को किया गिरफ्तार


देहरादून  उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण दिलाने के नाम पर कई राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। निरीक्षक विकास भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर कांगड़ी हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार कर लियाए जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।आरोपी दिल्ली व उत्तर प्रदेश के हैं। बैंक खातों की जानकारी जुटाने पर पता चला है कि आरोपियों ने दिल्लीए नोएडाए सीतापुर उत्तर प्रदेश के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई है। आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी साहुलाहपुर बिलरिया निकट महुआताल थाना लहरपुर जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।