Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Jun 2022 5:27 pm IST


पिथौरागढ़ में हुई भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक


जिला मुख्यालय में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत भाजपा की जीत का आधार है।

मंगलवार को नगर के एक निजी होटल में नगर अध्यक्ष कमल पुनेड़ा की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री बसंत जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा भाजपा विश्व की सबसे बढ़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पीएम मोदी के नेतृत्व व उनके देश हित में लिए गए फैसलों से पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ा है जो हर देशवासी व भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। कमल पुनेड़ा ने कहा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के लोगों ने भाजपा को दोबार सत्ता में पहुंचाया है, जो ऐतिहासिक है। लोगों का भरोसा भाजपा पर इस कदर बढ़ा है कि आने वाले पांच दशक भाजपा के हाथों देश व प्रदेश की बागडोर रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी हित में मजबूती से काम करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं बैठक के समापन पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोपू महर के पिता के निधन पर शोक जताते हुए कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौर रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।