Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Feb 2023 5:00 pm IST


टनकपुर में पर्यावरण मित्रों ने चोक हुई नालियों की सफाई की


टनकपुर : टनकपुर में नगरपालिका का सफाई अभियान जारी है। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने चोक हुई नालियों की सफाई के साथ कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया। बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के निर्देश में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर उपजिला अस्पताल, वार्ड आठ आदि जगहों में चोक हुई नालियों की सफाई की। ईओ जोशी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए दवाईयों का छिड़काव किया। सफाई अभियान में बसंत राज चंद, लक्षमण सिंह बोहरा, अनुराग दुबे, राकेश, रामरतन, उर्मिला, रितिक वाल्मिकी, मोहित, संजय, विशाल, कमलेश, बित्रा देवी, अशोक, शगुन आदि रहे।