Read in App


• Fri, 26 Mar 2021 10:50 am IST


उत्तराखंड में दिखा मिला-जुला असर, बैठक कर किया बंद का समर्थन


उधमसिंह नगर-तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों के समर्थन में बुलाए गए भारत बंद का उत्तराखंड में मिला जुला असर दिख रहा है। रुद्रपुर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। यहां शाम छह बजे तक व्यापारियों से प्रतिष्ठान, ट्रांसपोर्ट आदि बंद रखने का आह्वान किया गया है। लेकिन शुक्रवार को सुबह यहां बाजार बंद नहीं रहे। इसी तरह राजधानी देहरादून में भी बाजार खुले हुए हैं। राज्य में कहीं भी बंद का व्यापक असर नहीं दिखाई दे रहा है।