Read in App


• Wed, 6 Jan 2021 5:40 pm IST


भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मोदी सरकार का किया धन्यवाद


हल्द्वानी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य ने प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने का जो निर्णय लिया गया है वह बेहद स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने छात्रवृत्ति को 11 सौ करोड़ से बढ़ाकर छह हजार करोड़ किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से अनुसूचित जाति के छात्रों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी साथ ही उन्होंने बताया कि 1 महीने में राज्य से प्रधानमंत्री मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को 10 हजार आभार पत्र भेजे जाएंगे।