Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Feb 2022 3:29 pm IST


मायके कह कर निकली थी युवती, गुमशुदा


बागेश्वर: मलसूना गांव निवासी 27 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी नरेंद्र भौर्याल 25 जनवरी को दिन में अपने घर ग्राम मलसूना से अपने मायके मजगांव कमेड़ीदेवी जाने की बात कहकर घर से निकली। तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। वह तो मायके पहुंची और न ससुराल ही लौटकर आई। परिजनों ने उसकी कई जगह खोजबीन की, लेकिन कई पता नहीं चल पाया। थक हारकर उन्होंने पुलिस में गुमशुगदी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, बीमारी का इलाज भी चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 बनाम अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिया है।