Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Jan 2022 4:24 pm IST


मकर सक्रांति पर बन रहा तीन ग्रहों का योग


मकर संक्रांति कर पर्व 14 जनवरी को है। इस दिन पुण्यकाल सुबह 8.05 बजे शुरू होगा, जो शाम 5.50 बजे तक रहेगा। ऐसे में लोग दिनभर दान कर सकेंगे। वहीं इस दिन त्रिग्रही योग भी रहेगा। मकर राशि में शनि, बुध और सूर्य देव एक साथ रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 जनवरी को त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जिसका सीधा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ेगा। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी बताते हैं कि इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रहा है, वह भी तीन ग्रहों के संयोग के साथ।