Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Oct 2022 3:18 pm IST

अपराध

यूएस नगर की पुलिस के इनपुट से पंजाब में मिली कामयाबी, चार शूटर चढे हत्थे


काशीपुर : बंबीहा गैंग के चार शूटरों की गिरफ्तारी ऊधमसिंह नगर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर ही हो सकी। पुलिस ने पूर्व प्रधान महल सिंह की हत्या कर फरार हुए शूटरों के फोटो और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पंजाब पुलिस के साथ शेयर की थीं। इस इनपुट से ही पंजाब पुलिस और दिल्ली एसटीएफ ने शूटरों को धर दबोचा। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने इस केस में लगी पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।ऊधमसिंह नगर की छह पुलिस टीमों ने 10 दिनों तक हिसार, माधो, मोहाली, सिरसा, सालासर आदि जिलों की खाक छानी। पुलिस को शूटरों से संबंधित जानकारी पंजाब पुलिस के साथ शेयर करनी पड़ी। एक शूटर के लेफ्ट हैंडर होने की जानकारी पंजाब पुलिस के बहुत काम आई। इसी आधार पर पंजाब पुलिस ने गैंग को ट्रेस कर लिया। ऊधमसिंह नगर पुलिस से मिले इनपुट पर काम कर पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली।