Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Dec 2022 12:00 pm IST

नेशनल

कड़ाके की ठंड के बीच होगा नए साल का स्वागत, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट...


दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड फिर से लौटने वाली है। आगामी दो दिनों में उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा तो रहेगा साथ ही पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन और गलन भी बढ़ेगी। माना जा रहा है कि, दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे और शीतलहर के बीच नए साल का स्वागत होगा। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

वहीं दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की भी संभावना है।  बात करें बीते दिन की तो दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।दिल्ली का जाफरपुर इलाका बुधवार को सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।