भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा से कटा सम्पर्क
उत्तरकाशी के सुनगढ़ के पास भूस्खलन के चलते गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से अंतरराष्ट्रीय सीमा, इलाके के गावों और गंगोत्री धाम का संपर्क कट गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लैंडस्लाइड से अंतरराष्ट्रिय सीमा की दूरी करीब 90 किमी है। वहीँ, बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे सोमवार रात 9 बजे तक खुलने की संभावना है।