Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 9:00 pm IST


क्रांति दिवस पर ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने दिया सांकेतिक धरना


अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही हैं और निजीकरण कर मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। मजदूर नेता देवी गोदियाल ने कहा कि मजदूर लगातार अपनी हितों की मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार और राज्य की सरकार मजदूरों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूजी पतियों ने तमाम उद्योगों पर अपना कब्जा जमा लिया है और मजदूर वर्ग आज उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा और उसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा।