Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Nov 2021 11:54 am IST


भगवान गणेश आपको भी दिखते हैं सपने में, तो समझ लीजिए कि...


रात्रि में सोने के दौरान मनुष्य द्वारा स्पप्न देखना आम बात माना गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार देखे गए स्वप्नों का कुछ ना कुछ अर्थ जरूर होता है और यदी सपने में भगवान को देखा जाए तो वो बेहद ही खास होता है, आज जानते हैं कि  भगवान गणेश को सपने में देखने का क्या मतलब है-
यदि आप सपने में भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन करते हैं तो स्वप्न शास्त्र कहता है कि यह बेहद ही शुभफल प्रदान करने वाला स्वप्न है। इसका अर्थ होता है कि आपको कोई बहुत ही खुशी प्रदान करने वाला समाचार मिलने वाला है। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में गणेश भगवान के दर्शन होते हैं तो इस सपने के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। माना जाता है कि यह सपना किसी को बताने से उसका शुभफल नष्ट हो जाता है। ऐसा सपना दिखाई देने पर भगवान गणेश का स्मरण करना चाहिए।