Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Feb 2023 5:30 pm IST


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले - चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता..


टिहरी : टिहरी जिले की भाजपा कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्य समिति बैठक में तैयार प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाऐगा।बुधवार को नई टिहरी स्थित बौराड़ी के एक निजी होटल भाजपा की कार्य समिति की बैठक के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्य समितियों से पूर्व राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कार्य समितियों संपन्न हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्य समितियों की बैठक में विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के अंतरिक राजनैतिक प्रस्ताव तैयार किये जाएगे, जिन्हें सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा जिला स्तरीय कार्य समितियों के समापन होने के बाद मंडलस्तर की कार्य समितियों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यस समितियों की बैठक पार्टी का एक रुटीन वर्क है।