Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Nov 2021 1:14 pm IST


भूलकर भी घड़ी इस दिशा मे न लगाए, वास्तुशास्त्र से जानिए सही दिशा


वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में चीजों को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर चीजों को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो वास्तुदोष लग सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में घड़ी जरूरी होनी चाहिए और घड़ी का सही दिशा होना बहुत जरूरी होता है। अगर घड़ी गलत दिशा में लगी हुई है तो आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं घड़ी को लेकर क्या कहता है वास्तुशास्त्र...

घर में बंद घड़ी न रखें- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। घर में बंद घड़ी रखने से घर का वातावरण खराब हो सकता है। अगर आपके घर में बंद घड़ी पड़ी है तो उसे या तो हटा दें या सही करा लें।

टूटी हुई घड़ी घर में न रखें- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। टूटी हुई घड़ी रखने से घर का वातावरण खराब होता है। टूटी हुई घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

दक्षिण, पश्चिम दिशा में घड़ी को न लगाएं- वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी को दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता आती है। 

पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं घड़ी- घड़ी को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से शुभ होता है।

हल्के रंग की घड़ी लगाएं घर में- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हल्के रंग की घड़ी लगानी चाहिए। गहरे रंग की घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता आती है।