Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 1:41 pm IST


भाजपा ने गौलापार में निकाली तिरंगा यात्रा


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा हल्द्वानी पूर्वी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल और कार्यक्रम संयोजक संजय खाती के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा और पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट, भरत नेगी, संजय खाती, प्रकाश गरजौला, रविंद्र रैकुनी, दिनेश खुल्बे, भुवन आर्य, हरीश भट्ट, त्रिलोक नौला, युगल शर्मा, मनोज मठपाल, दिनेश सिंह, किशोर चुफाल, कमलेश चंदोला, अभिषेक शर्मा, प्रशांत भगत आदि थे।