Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Mar 2023 5:26 pm IST

मनोरंजन

लंदन की सड़कों पर देर रात मस्ती करते दिखे रणबीर-आलिया, वायरल हुई तस्वीर


बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लंदन में हैं। यहां पर वे अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि आलिया लंदन में सिर्फ शूटिंग ही नहीं कर रहीं, बल्कि वेकेशन भी एंजॉय कर रही हैं। उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर, बेटी राहा, बहन शाहीन और मां सोनी राजदान भी हैं।
अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह रणबीर कपूर संग लंदन की सड़कों पर देर रात घूमती टहलती  नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों काले रंग की ड्रेस पहने बाहों में बाहें डालें घुमते दिख रहे हैं।