Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Mar 2023 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

तो, क्या रूसी राष्ट्रपति ने बजट के पैसे से बनवाया अपना महल, महिला जिमनास्ट से रिश्ते का भी आरोप...!


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के साथ रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि, उनकी प्रेमिका एक जिमनास्ट है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, पुतिन हवेली में रह रहे हैं जहां उनके बच्चों के लिए एक खेल का मैदान है। 39 साल जिमनास्ट अलीना कबाएवा ओलंपिक रिदमिक उनका नाम लंबे समय से व्लादिमीर पुतिन के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, क्रेमलिन और अलीना कबाएवा ने बार-बार इनकार किया है कि वह व्लादिमीर पुतिन के साथ रिश्ते में हैं।

रूसी मीडिया के मुताबिक, ये संपत्ति वाल्दाई झील पर स्थित है, जो मॉस्को के उत्तर पश्चिम में है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, व्लादिमीर पुतिन ने साइप्रस में एक स्लैश फंड के माध्यम से 120 मिलियन डॉलर की संपत्ति खरीदी है। इसका निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ और दो साल में पूरा हो गया। हवेली लगभग 13,000 वर्ग फुट में फैली है, और इसे पूरी तरह से रूसी डाचा की शैली में लकड़ी से बनाया गया था।

रिपोर्ट में अज्ञात अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि, उन्होंने हवेली के परिसर में बच्चों को देखा था और अलीना कबाएवा की कुछ महिला रिश्तेदारों को भी देखा गया है। साइट की ओर से जारी की गई कुछ तस्वीरों में एक कांच की मेज और एक गोलाकार झूमर के चारों ओर सोने की कुर्सियां व्यवस्थित दिखाई दे रही हैं, जिसमें सोने की पत्तियां छत से लटकी हुई हैं, जबकि व्लादिमीर पुतिन का बेडरूम अधिक पारंपरिक है।

विला को पहली बार 2021 में जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की टीम की ओर से रिपोर्ट किया गया था। उनका दावा था कि, संपत्ति बनाने के लिए  बजट के धन का उपयोग किया गया था।