Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Nov 2022 2:30 am IST

मनोरंजन

Roopa Ganguly Birthday: महाभारत में द्रौपदी के किरदार से मिली पहचान, अब राजनीति में हैं सक्रिय


छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं उत्कृष्ट अदाकारा रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर 1966 को कोलकाता में हुआ था। रूपा गांगुली आज बीजेपी से सक्रिय राजनेता हैं। वे साल 2016 में राज्यसभा सदस्य चुनी गई थीं। रूपा गांगुली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'साहेब' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद साल 1986 में आई फिल्म 'इथिले इनियम वारु' में दूसरी बार उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म मलयालम भाषा में थी। इसके बाद उन्हें 1988 में बीआर चोपड़ा ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में बड़ा ब्रेक दिया। इस धारावाहिक में उन्होंने  द्रौपदी का किरदार निभाया और घर-घर मशहूर हो गईं।
एक्ट्रेस ने साल 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से शादी कर ली, लेकिन आपसी मनमुटाव की वजह से 2007 में इनका तलाक हो गया। इन दोनों का एक बेटा आकाश मुखर्जी है।