Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Nov 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने पहनी थी छह करोड़ की Engagement Ring, जानें क्या करते हैं पति


बॉलीवुड सितारों की हर चीज में लोग खास दिलचस्पी रखते हैं। जैसे कि वे क्या पसंद करते हैं, क्या नहीं पसंद करते हैं, कैसे आउटफिट पहनते हैं, किसके साथ रिश्ते में हैं आदि। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की शादी के बारे में भी लोग सबकुछ जानना चाहते है।

दरअसल, सेलेब्स अपनी शादी में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। उनकी शादी के वेन्यू से लेकर आउटफिट तक हर चीज एकदम खास होती है। उनके गहनों में भी फैन्स की खास दिलचस्पी होती है। मंगलसूत्र से लेकर सगाई की अंगूठी तक, किस एक्ट्रेस ने कितने के गहने पहने थे, ये जानने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस एक्ट्रेस ने अपनी सगाई में अब तक की सबसे महंगी अंगूठी पहनी थी।

आपको बता दें कि अब तक की सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग एक्ट्रेस असिन ने पहनी थी।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असिन के पति राहुल शर्मा ने सगाई में जो रिंग पहनाई थी उसकी कीमत 6 करोड़ की थी। राहुल शर्मा मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के फाउंडर हैं और उन्होंने असिन को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा असिन ने साल 2016 में बिजनेस मैन राहुल शर्मा के साथ शादी की थी। इनकी लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है।  इसकी लव स्टोरी में अक्षय कुमार ने सबसे अहम रोल अदा किया था। उन्होंने असिन को इंप्रेस करने में राहुल शर्मा की खूब मदद की थी।