Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 4:41 pm IST


बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा !


ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है। 15 जून 2022, बुधवार को मिथुन संक्रांति है। मिथुन संक्रांति का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना गया है, जबकि बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित होता है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुधवार के दिन भी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें 15 जून का दिन किन राशियों के लिए साबित होगा लकी-

वृषभ- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे। 

धनु- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।