Read in App


• Tue, 16 Feb 2021 7:33 am IST


अब हर दिन अलग रूप में दिखेगा घंटाघर


दून का दिल घंटाघर अब हर रात अलग रंग में नजर आने वाला है। इसके लिए नगर निगम ने वहां 30 रंगों की फसाड लाइटें लगाई और सोमवार शाम को मेयर सुनील उनिया गामा ने इसका उद्घाटन भी किया।

मेयर गामा ने कहा कि घंटाघर देहरादून की पहचान है। दून आने वाले लोग इस ऐतिहासिक घंटाघर को देखना बहुत पसंद करते हैं। घंटाघर को सुंदर बनाने के लिए इसके आसपास सौंदर्यीकरण भी किया है। साथ में फसाड लाइट भी लगाई गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि इससे घंटाघर ज्यादा खूबसूरत दिखेगा और दूनवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि देहरादून के वैभव और इतिहास से जुड़े घंटाघर के नए रूप से शहर की सुंदरता में भी नया बदलाव होगा।