अक्सर लोग एड़ी में दर्द की शिकायत करते हैं। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा परेशान करती है। आमतौर पर एड़ी में दर्द की वजह वजन बढ़ना , लंबे समय तक खड़े रहना, नई और कठिन एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि भी हो सकती है। इसके अलावा कई बार शरीर में कैल्शियम की कमी या ठंड बढ़ने से भी एड़ी में दर्द बढ़ जाता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ आसान उपाय और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में
हील रेज एक्सरसाइज- एड़ी के दर्द से राहत पाने के लिए आप सबसे पहले पैर के पंजों के बल शरीर का भार रखें। इसके बाद एड़ी को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर को स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को आप सुबह उठने के बाद कर सकते हैं।
फूट रेज- फूट रेज एक्सरसाइज करके भी आप एड़ियों को ठीक कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एड़ी को जमीन पर रखते हुए अपने पंजे को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को एक बार दोबारा दोहराइए आपको दर्द में आराम मिलेगा।
उष्ट्रासन- आप उष्ट्रासन करके भी एड़ियों के दर्द से राहत पा सकते हैं। इस आसन में शरीर की मुद्रा ऊंट के सामान दिखती है इसलिए इसे उष्ट्रासन कहते हैं।