Read in App


• Thu, 17 Dec 2020 10:48 am IST


शीतलहर की चपेट में आया उत्तराखंड, मौसम विभाग ने जताई कड़ाके की ठंड की आशंका


उत्तराखंड में मौसम लगातार अपनी करवट बदल रहा है। आलम यह है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। वही मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में शीत दिवस की आशंका जताई है।



आज कई जिलों में छाया कोहरा


उत्तराखंड में लगातार हो रही ठंड ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। जहां पहाड़ों में पाला लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है तो वही मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार से लोग परेशान है। बात करें आज के मौसम कि तो राजधानी देहरादून में सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। दून में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज गई है। प्रदेश के कई जिलों के हालात भी कुछ इसी प्रकार है जबकि उधमसिंह नगर और हरिद्वार में आज शीतलहर अपना रौद्र रूप दिखा सकती है।


मौसम विभाग ने शीत दिवस की जताई आशंका


मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल उत्तराखंडवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। विशेषकर की मैदानी इलाकों को देखा जाए तो कोहरे ने लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है जिसके चलते कई लोग घरों पर रहने को मजबूर हो गए है