Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Mar 2022 11:59 am IST


जाड-भोटिया समुदाय का लोसर पर्व शुरु


उत्तरकाशी: जाड भोटिया समुदाय बहुल डुंडा में लोसर पर्व का शुभारंभ हो गया। बुधवार देर शाम बग्वाल (दीपावली) मनाकर इसकी शुरूआत हुई। वहीं बृहस्पतिवार को ध्याणियों (बहू व बेटियों) का स्वागत कर लजीज पकवान परोसे गए। नए साल के स्वागत में तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व में समुदाय के लोग दशहरा, होली व दीपावली एक साथ मनाते हैं।  बता दें, कि शुक्रवार को गांव के बुजुर्गों का स्वागत-सत्कार होगा। इसके बाद शनिवार को आटे की होली खेली जाएगी। बताया कि लोसर में समुदाय की आराध्य रिंगाली देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान लोग अपने घरों पर लगे पुराने झंडों को हटाकर नए लगाते हैं। गांव के बुजुर्ग नारायण सिंह नेगी ने बताया कि झंडों पर पाली भाषा में लिखे मंत्रों के माध्यम से भगवान से सुफल की कामना की जाती है।