Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Apr 2023 6:00 am IST


इन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज 21 अप्रैल, शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज शुक्रवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत और क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए अपना राशिफल।  

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। छात्र लाभान्वित होंगे। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। छात्रों को अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। कुछ विषयों में अपनी रुचि को जागरूक करेंगे, जिसमें गुरुजनों उनकी सहायता करेंगे। छात्र एक शहर से दूसरे शहर भी शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। धन का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको कुछ अधिकार सौंपे जाएंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बातों पर बहस हो सकती है। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रियल एस्टेट में निवेश संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने रिश्तो में चल रहे मतभेद दूर होंगे। 

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। जो छात्र कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिलेगी। आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे लेकिन आपके कुछ मित्र आपका ध्यान भटकाने की बार-बार कोशिश करेंगे। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। रुके हुए धन का आगमन होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।  नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी के कार्य से यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा उनके लिए सुखद रहेंगी। 

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में उन्नति होगी। माता-पिता का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे लेकिन परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। संयम से काम ले। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शेयर में निवेश से लाभ मिलेगा। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जॉब में जल्द प्रमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों की मदद करेंगे। आपकी प्रतिदिन की आय में बढ़ोतरी होगी। आप अपने मन की शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। धन आगमन के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने लिए परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। जो लोग राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुख समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी न हो। व्यवसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पैतृक व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है, जहां सभी लोग एक साथ मिल जुलकर कार्य करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से वह समाप्त करेंगे, आपसी समझ बढ़ेगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। 

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य करेंगे, वह अवश्य पूरे होंगे। 

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर एक साथ कार्य करते नजर आएंगे। परिवार की भलाई के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी से अपने मन की बात को कहेंगे।