Read in App


• Tue, 15 Jun 2021 4:32 pm IST


मुख्यमंत्री तीरथ ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से की मुलाकात


प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज दिल्ली जाकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। आपको बता दें कोविड से ठीक होने के बाद होने वाली कॉम्प्लिकेशन की वजह से देश के मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत फिर खराब हो गई थी।  लेकिन अब चिकित्सको की निगरानी में वे पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं। जल्द ही उन्हें एम्स से छुट्टी भी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ और मंत्री निशंक की मुलाकात आज  दोपहर 3 बजे हुई।