Read in App


• Wed, 8 Nov 2023 3:31 pm IST


फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल


हरिद्वार : सिडकुल क्षेत्र की कंपनी में दीवार बनाने के लिए बुनियाद खोदने के दौरान बगल की फैक्टरी की पुरानी दीवार गिरने से चार मजदूर दब गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। घायल दो महिला मजदूरों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।सिडकुल में कचहरी चौक के पास धागा बनाने वाली एक कंपनी का कुछ हिस्सा दूसरी कंपनी ने लिया है। जबकि आधा हिस्सा एक अन्य कंपनी ने खरीदा है। एक कंपनी की ओर से अपने हिस्से में दीवार बनाई जा रही थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे दीवार के लिए नींव खोदने के दौरान बगल में मौजूद एक नामी कंपनी की पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे चार मजदूर दब गए। आनन-फानन में उन्हें औद्योगिक क्षेत्र के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। मृतक की शिनाख्त प्रमोद मंडल (24) पुत्र कदम लाल मंडल निवासी, धुर गांव थाना पलासी, जिला अररिया, बिहार के रूप में हुई है।