Read in App


• Mon, 7 Jun 2021 11:45 am IST


कांडा के जेठाई के पास गिरी पिकअप, दो घायल


बागेश्वर-कांडा तहसील के जेठाई के पास रविवार शाम पिकअप वाहन असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल वाहन सवार दोनों लोगों को कांडा सीएचसी में भर्ती किया गया है। रविवार शाम एक पिकअप कांडा से क्वैराली जा रही थी। शाम करीब पांच बजे वाहन जैसे ही जेठाई गधेरे के पास पहुंचा तो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे लोगों ने सिमलगांव निवासी वाहन स्वामी गिरीश सिंह (31) और ताशनी निवासी मनोज (30) को वाहन से बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कांडा पहुंचाया गया।