Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 May 2022 1:02 pm IST


खुल गए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा शुरू


 उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है. आज सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए. अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2022 शुरू हो गई. इससे पहले मां गंगोत्री की चल विग्रह डोली गंगोत्री धाम पहुंची थी. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा माता के जयकारे के साथ डोली का स्वागत किया। उधर यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए हैं. यमुनोत्री धाम में भी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. यमुनोत्री धाम के लिए खरसाली से मां यमुना की डोली मंगलवार को सुबह 8:30 बजे रवाना हुई. डोली के धाम पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट भी 6 महीने के लिए खोल दिए गए.