Read in App


• Sat, 8 May 2021 7:10 pm IST


मसूरी: कोरोना संक्रतिम रोगियों को अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा पहुंचा रही नाश्ता


मसूरी- भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा ने कोरोना संक्रमण से उप जिला चिकित्सालय में उपचार करा रहे रोगियों को सुबह का नाश्ता परोसा जा रहा है। मसूरी में कोरोना संक्रमण के दौरान विभिन्न संस्थाएं लगातार सेवा करने के लिए आगे आ रही हैं। भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा ने प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के आहवान पर उप जिला चिकित्सालय लंढौर में बनाये गये कोरोना अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित रोगियों को सुबह का नाश्ता परोसना शुरू किया है। मालूम हो कि दोपहर व रात का भोजन कोई दूसरी संस्था उपलब्ध करा रही है लेकिन नाश्ता कोई नहीं दे रहा था जिस पर महिला मोर्चा ने रोगियों को सुबह का नाश्ता परोसने का निर्णय लिया व काम शुरू कर दिया। महिला मोर्चा को भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित युवा मोर्चा का भी सहयोग मिल रहा है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने बताया कि कोरोना संक्रमण में विभिन्न संस्थाएं सहयोग कर रही हैं इसी कड़ी में मंत्री व मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने भी कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण में सहयोग करने का आहवान किया जिस पर महिला मोर्चा ने रोगियों को सुबह का नाश्ता देने में सहयोग किया जा रहा है इसमें कुलडी स्थित धर्मपाल पंवार ने अपने रेस्टोरेंट का किचन दिया है वहीं विजय रमोला ने गैस उपलब्ध कराई है वहीं मोर्चा से जुडी नमिता कुमांई व अन्य महिलाएं खाना बनाने में सहयोग कर रही हैं। इसके साथ ही भाजपा मसूरी मंडल व युवा मोर्चा के सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मसंूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा हर संभव कोरोना संक्रमण है लोगों की मदद कर रही है इसी कडी में महिला मोर्चा भोजन का प्रबंध कर रही है इससे पहले हर वार्ड में आक्सोमीटर व थर्मामीटर दिए गये ताकि जरूरतमंद इसका लाभ ले सके।