Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 2:42 pm IST


ईडी की कार्रवाई पर केंद्र सरकार का विरोध


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों पर जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग ने केंद्र सरकार द्वारा ईडी द्वारा जांच के नाम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीड़न किए जाने का विरोध किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व में राहुल गांधी और हाल में सोनिया गांधी को जांच के लिए राजनीतिक द्वेष के चलते पूछताछ करने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।कलक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेसी नेताओं पर किए जा रहे उत्पीड़न की घोर निंदा की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार राजनैतिक द्वेष के कारण वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का उत्पीड़न कर रही है जिसे किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।