Read in App


• Sun, 21 Mar 2021 8:55 am IST


होली गीतों पर खूब थिरकी महिलाएं, खूब उडा अबीर गुलाल


अल्मोड़ा-महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव शुरू हो गया है। महिला होली गायकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली के गीतों में जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने होली खेले पशुपति नाथ नगर नेपाल में..., होली के दिन चार नहीं आए सांवरिया..., सीया राम की होली अवधपुर जाएंगे..., अबीर गुलाल हाथ में लिए होली खेलत हरि आज..., तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश मनाऊं इनको पूंजू आज होली के दिनन में..., हां-हां छैला ना खेलो होली... आदि होली गीत गाए। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने होली गीत गाए और नृत्य किया। उन्होंने स्वांग के माध्यम से बुराइयों पर कटाक्ष किया।