देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक अपना मत करेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं।
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट दिया।
गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा विधानसभाओं में विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।