Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Mar 2023 3:59 pm IST


स्किन को एक्ने से छुटकारा दिलाना के लिए पांच चीजों से बनाएं दूरी


बेदाग और निखरी त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए सब लाखों जतन करते हैं। लेकिन सबकी स्किन एक जैसी नहीं होती है। बहुत सारे लोगों के चेहरे पर एक्ने और पिंपल निकलते रहते हैं। जिसे दूर करने के लिए कई तरह के नुस्खे बताए जाते हैं। अगर आप अपनी स्किन को एक्ने से छुटकारा दिलाना चाहते हैं तो कुछ चीजों को चेहरे पर बिल्कुल भी ना लगाएं। एक्ने प्रोन स्किन काफी सेंसेटिव होती है। जिस पर किसी चीज का रिएक्शन जल्दी होता है। ऐसे में जैसे ही आप चेहरे पर बिना डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के कुछ लगाते हैं तो एक्ने के बढ़ने की संभावना रहती है। 

विटामिन सी- विटामिन सी से भरपूर सीरम और कई सारी क्रीम, फेसपैक चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन विटामिन सी सीरम को लगाने से चेहरे पर जलन और रैशेज हो सकते हैं। इसकी वजह से पीएच लेवल गड़बड़ हो जाता है और स्किन ड्राई हो जाती है। विटामिन सी इंग्रीडिएंट वाले क्रीम या सीरम लगाने से स्किन पर डार्क पैचेस या सनबर्न तेजी से हो सकता है। बता दें कि विटामिन सी का यूज दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। लेकिन एक्ने पर ये बुरा असर दिखा सकते हैं। इसीलिए चेहरे पर सीधे नींबू का रस लगाने के लिए हमेशा मना किया जाता है। 

टूथपेस्ट- कई सारे हैक्स में एक्ने पर टूथपेस्ट लगाने की सलाह दी जाती है लेकिन गलती से भी इसे ना लगाएं नहीं तो एक्ने के साथ ही स्किन पर डार्क पैचेस पड़ जाएंगे। 

लहसुन- एक्ने पर डायरेक्ट लहसुन लगाने से स्किन जल जाती है। जिससे वहां काले धब्बे पड़ जाते हैं। इस तरह के diy हैक्स को ना मानने में ही भलाई है। 

बेकिंग सोडा- एक्ने या स्किन पर नेचुरल ब्लीच करने के लिए बेकिंग सोडा लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन बेकिंग सोडा एक्ने वाली स्किन पर बहुत ही खराब असर दिखा सकता है। 

क्रीम में अगर हों ये केमिकल- स्किन पर एक्ने हो तो काफी सारी क्रीम को अप्लाई ना करने में भलाई है। जिसमे ये केमिकल मिले हैं- नियासिनामाइड, अल्फा आर्ब्यूटिन। ये केमिकल अगर ज्यादा मात्रा में होते हैं तो स्किन पर इरिटेशन और एक्ने को बढ़ा सकते हैं।