Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Sep 2021 9:18 am IST

राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। कौशिक ने श्री गुरु राम राय विवि, श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्री दरबार साहिब के ऐतिहासिक महत्व व समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।