तीनों कृषि कानून रद होने के ऐलान के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दून में मशाल जुलूस निकाला। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई नेताओं ने शिरकत की। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस में हिस्सा लिया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से मशाल जुलूस शुरू हुआ। गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहुंचा और यहां से वापस कांग्रेस भवन में जुलूस संपन्न हुआ। प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालयों में किसान विजय दिवस मनाते हुए कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला गया। मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अशोक वर्मा, दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर, पृथ्वीपाल सिंह चौहान, अभिनव थापर, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, देर शाम को आयोजित जुलूस में काफी देर तक पूर्व सीएम हरीश रावत की इंतजारी होती रही। उनके नहीं पहुंचने की सूचना के बाद जुलूस शुरू किया गया।