Read in App

Surinder Singh
• Sat, 8 May 2021 1:38 pm IST


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीलू रौतेली कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण



 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सर्वे चौक स्थित तीलू रौतेली कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी की इस सेंटर में कुछ खामियां सामने आ रही है, जिसके बाद उन्होंने निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान वह व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट हैं।