Read in App


• Mon, 14 Jun 2021 7:29 am IST


देहरादून: देह व्यापार में विदेशी महिला समेत सात गिरफ्तार


देहरादून में एसओजी और एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सेल ने जाखण में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में एक विदेशी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक वेबसाइट के जरिए देह व्यापार चलाते थे। सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से देह व्यापार चलाने वालों के बारे में जानकारी मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। रविवार रात को एक होटल में छापा मारा गया तो यहां से दो युवतियों को पकड़ा गया। इनमें एक युवती विदेशी है।