Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 3:12 pm IST


यमुनोत्री धाम में शोपीस बने शौचालय, यात्रियों को हो रही परेशानी


खबर उत्तरकाशी से है जहां यमुनोत्री मंदिर परिसर के आसपास शौचालय की व्यवस्था ना होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई लोग धाम परिसर के आसपास गंदगी फैला रहे हैं. . गौर हो की यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के पार शौचालय बने हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि  शौचालय तक जाने के लिए  पुल की व्यवस्था नहीं है. लिहाजा शौचालय शोपीस बन गए हैं.यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के ऊपर उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग द्वारा फोल्डिंग पुल का निर्माण किया गया है. लेकिन बारिश के दिनों यमुना नदी का प्रवाह बढ़ने पर हादसे के डर से पुल को निकाल दिया जाता है. जिस कारण लोगों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाती है.