उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद पुलिस ने एक बार फिर अवैध स्मैक पकड़ी है। पुरोला पुलिस ने मोरी के अगोड़ा बैंड से 13.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। स्मैक की बाजार कीमत करीब एक लाख 32 हजार बताई जा रही है। गुरूवार को एसपी पीके राय ने पकड़ी गई अवैध स्मैक की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विजयपाल सिंह पुत्र जीत सिंह 39 वर्ष, निवासी नैटवाड़ व विरेन्द्र सिंह रांगड़ पुत्र श्रीचन्द सिंह 45 वर्ष, निवासी गैंच्वाण गांव, मोरी को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पुलिस ने क्रमश: 7.13 व 6.09 मिलाकर 13.22 ग्राम अवैध स्मैक पकड़ी है। पुलिस दोनों आरोपियों को अगोड़ा बैंड मोरी रोड से पकड़ने में कामयाब रही। क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में एसओजी की संयुक्त टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया।