Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 5:59 pm IST


नैनीताल गुलजार, जाम से थमी वाहनों रफ्तार


नैनीताल। नैनीताल में रविवार को भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। नगर में भीड़ के चलते कई बार सड़कों पर जाम लगा रहा। वहीं पूरे दिन पर्यटक नैनीझील में नौकायन करते नजर आए। मालरोड पर्यटकों से पटी रही। चिड़िया घर में दिनभर में 1838 पर्यटक पहुंचे। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केबल कार का 700 पर्यटकों ने आनंद उठाया। शाम को पांच बजे तक केव गार्डन में 650 पर्यटक प्राकृतिक गुफाओं के दीदार कर चुके थे। वाटर फाल में 674 और हिमालयन बाटनिकल गार्डन में 178 पर्यटक पहुंचे। 200 से ज्यादा पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। बारापत्थर, मौस गार्डन, लवर्स प्वाइंट, हनुमानगढ़ी में भी पर्यटकों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग में रोके बिना नैनीताल में प्रवेश दिया गया। इस कारण पर्यटक खुश नजर आए।