Read in App


• Thu, 13 May 2021 7:25 pm IST


उम्र के साथ बदल गया है मेरा शरीर : प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका शरीर पहले की तरह नहीं है। उन्होंने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। हालाँकि, उन्होंने यह बात मानी कि जिस तरह से उनकी बॉडी को जज किया जाता है, इससे वह परेशान हो जाती हैं। उनका कहना है कि उनका शरीर जैसा है, उन्होंने इसे वैसे स्वीकार करना सीख लिया है। प्रियंका ने कहा, " उम्र बढ़ने के साथ मेरे शरीर में बदलाव आये हैं और इसे मैंने स्वीकार कर लिया है। "