Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Feb 2023 5:06 pm IST


हाथी ने काश्तकारों की फसल रौंदी


टनकपुर : टनकपुर के छीनीगोठ और पूर्णागिरि से लगे उचौलीगोठ गांव में हाथी ने काश्तकारों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के अलावा फलदार पौधों को नुकसान पहुंचाया है। छीनीगोठ ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने बताया कि शुक्रवार देर रात प्रकाश जोशी, गोधन सिंह, प्रदीप जोशी, नवीन जोशी और उचौलीगोठ में रज्जू देवी, गंगा सिंह महर, दीपक सिंह, हयात सिंह, पूरन सिंह महर, विमला, कृष्ण सिंह, सूरज सिंह महर, सोबन सिंह कनवाल, हीरा सिंह आदि काश्तकारों की हाथी ने गेहूं की फसल, आम, लीची के पौधों और सब्जी को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर फेंसिंग लगाए जाने की मांग की है।