Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 30 Oct 2021 7:44 pm IST


जिला अधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण


 हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शनिवार को राजकीय धान क्रय केन्द्र ज्वालापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र में रखे धान के अलग-अलग बोरों से धान निकाल-निकालकर देखा तथा केन्द्र प्रभारी से धान में नमी के सम्बन्ध में जानकारी ली। धान तौलने वाले कांटे की भी जांच की। गोदाम के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी से धान के बोरों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिला अधिकारी ने धान की नमी मापक यंत्र का भी निरीक्षण तथा कर्मचारियों से धान में नमी की मात्रा की जांच भी करायी। क्रय केन्द्र पर धान लेकर आए गैन्डीखाता के किसान स्वर्ण सिंह से जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी। जिस पर स्वर्ण सिंह ने बताया कि वे पहले से समय लेकर आए हैं। जिससे कोई परेशानी नहीं आ रही है। धान क्रय केन्द्र प्रभारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 1623 कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है। धान खरीदने पर किसानों को भुगतान उसी दिन चेक के माध्यम से किया जा रहा है तथा किसानों को धान की खरीद पर, भुगतान के लिये, पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। । इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।