Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Mar 2022 7:30 am IST


मतगणना का समय नजदीक आते ही नेताओं की धड़कन बढ़ी


Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। चार अन्य राज्यों में भी चुनाव के कारण पंजाब को मतगणना के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सभी पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड व पंजाब मे मतगणना 10 मार्च को होगी। मतगणना का समय नजदीक आते ही नेताओं के दिलों की धड़कनेॆ तेज हो गई हैं। एग्जिट पोल भी आ चुके हैं, लेकिन असल नतीजों के लिए मतगणना का इंतजार है, क्योंकि पिछली बार एग्जिट पोल नतीजों पर खरे नहीं उतर पाए। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर दी हैं।